यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

बस्तर कांकेर (छ.ग.) के प्राचार्य श्रीमती वर्षा साहू का चयन सर्वश्रेष्ठ
प्राचार्य के पुरूस्कार के लिए हुआ है। इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण एवं
योगदान के लिए लाइफटाईम अचीवमेंट अवार्ड 2024 के लिए पुरूस्कृत किया जायेगा, पूरे भारत देश के 1 लाख 50 हजार स्कूलो में से चुने गये सर्वश्रेष्ठ 1000 स्कूलो के प्राचार्यो को यह सम्मान दिया जाना है, जिन्हें
सम्माननीय सर्वपल्ली राधा कृष्णनन के जन्मदिन (शिक्षक दिवस) के
अवसर पर महाराष्ट्र के मुबंई में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा, प्राचार्य श्रीमती वर्षा साहू चयनित सर्वश्रेष्ठ 1000 प्राचार्य में
शामिल है, श्रीमती वर्षा साहू, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अन्तागढ़
के प्रभारी प्राचार्य रहते हुए विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः समर्पित थी, क्योंकि
उनके कार्यकाल में विद्यालय बुलन्दियों पर पहुंचा, पिछले 2 वर्षो से बोर्ड
परीक्षा का रिजल्ट 100% रहा है, विद्यालय के छात्रो ने निरंतर जे.ई.ई.
एवं नीट की परीक्षा में क्वालीफाई किये है, खेल के क्षेत्र में छात्र राष्ट्रीयस्तर में गोल्ड मेडल प्राप्त किय है, और 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले में होने वाले परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी में विद्यालय के छात्र सम्मिलित हुए है, प्राचार्य श्रीमती वर्षा साहू के अथक परिश्रम का ये परिणाम है, कि विद्यालय का नाम भारत देश की सर्वश्रेष्ठ 1000 स्कूलो में शामिल है,शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर लाइफटाईम अचीवमेंट पुरुस्कार में 5000 रूपये नगद पुरूस्कार, एक सोनाटा घड़ी और सर्वश्रेष्ठ प्राचार्य की ट्राफी से उनका सम्मान होगा ।
