*KONDAGAON BIG BREAKING*

फागु यादव
कोंडागांव जिले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है इस गिरोह द्वारा 11 जून 2024 को बयानार बाजार में सोने चांदी के आभूषणों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मिली जानकारी अनुसार बायनार बाजार में सोने चांदी का व्यापार करने वाले राकेश कुमार जैन के साथ हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में गठित एक संयुक्त टीम ने साइबर सेल और थाने की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की थी। वही साइबर सेल की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपियों का पता उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और राज्य के अन्य जिलों में लगाया। वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने भीमखोज, महासमुंद में घेराबंदी कर आरोपी सचिन ध्रुव को गिरफ्तार किया है। पुछ ताछ में सचिन ने अपने साथियों नागराज नेताम और राकेश के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण और नगदी कुल मिलाकर साढ़े 19 लाख रुपए बरामद किए हैं। इस सफलता में साइबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव, बायानार थाना प्रभारी विनोद नेताम और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
