मनिराम सिन्हा
नरहरपुर. आमजनों की समस्या के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से नगर पंचायत सीमाक्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले शिविर में बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक अपनी समस्या,मांग और सुझाव लेकर पहुंच रहे है। इस अवसर पर विभिन्न विषयों को लेकर अभी तक लगभग 77 आवेदन प्राप्त हुए । जिसके निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नगर पंचायत द्वारा 27 जुलाई से नगर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इनमें सडक़ों की साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, राशन कार्ड एवं सडक़ों की मरम्मत आवास सामाजिक सुरक्षा पेंशन,भवन ,भवन निर्माण अनुमति, नियमितीकरण, संपत्तिकर जैसी मूलभूत सुविधा शामिल हैं जिसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। नगर पंचायत नरहरपुर के सांस्कृतिक भवन में आज जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की गई। जिसमे क्षेत्रीय कार्यालय बस्तर संभाग जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता श्री एन एन उपाध्याय जी द्वारा उपस्थित होकर शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। एवं प्राप्त आवेदनों को जल्द से जल्द निराकरण करने निर्देशित किया गया।
