*(होली क्रॉस स्कूल लाल खदान बिलासपुर में अलंकरण समारोह में सम्मानित किए गए छात्र-छात्राएं )*

बिलासपुर,

रिपुदमन सिंह बैस

होली क्रॉस विद्यालय लालखदान बिलासपुर में दिनांक 31 जुलाई 2024 दिन बुधवार को विद्यालय छात्र परिषद का (अलंकरण समारोह )आयोजित किया गया इस मौके पर विद्यालय के 22 सदस्य छात्रों को पद व गरिमा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि माननीय श्री महालक्ष्मी यादव जी (पार्षद देवरीखुर्द वार्ड नंबर 42 )थे एवं साथ ही विशिष्ट अतिथि भारत माता हिंदी मीडियम स्कूल के प्रिंसिपल माननीय फादर इस पंकज थे इस मौके पर मुख्य अतिथि लक्ष्मी यादव जी एवम विशिष्ट अतिथि फादर इस पंकज ने सभी बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रस्तुत किया विद्यालय की शाला नायिका सुश्री पलक बेहरा एवं उपशाला नायक मास्टर सम्यक सिंह ठाकुर को चुना गया।अन्य सभी चयनीत छात्र छात्राओं को पद भार दिया गया ।सभी चुने गए सम्मानित विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथियो के समक्ष अपना कार्यभार सही तरह से करने का शपथ लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य सिस्टर क्लेरिटा डिमेलो ने सभी चयनित बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राये मौजूद थी।