फरसगांव थाना प्रभारी ने स्कूलों में छात्र छात्राओं को नए कानून के साथ साइबर क्राइम और महिला सम्बन्धी अपराधो के रोकथाम के बारे में दी जानकारी

भरत भारद्वाज

फरसगांव – कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर 30 जुलाई मंगलवार को फरसगांव थाना प्रभारी नरेश के द्वारा नगर के पीएमश्री शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूल में पड़ने वाले छात्र छात्राओं को जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता ,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे मे बताया गया । जिसके साथ ही यातायात सम्बन्धी जानकारी , साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, महिला सम्बन्धी अपराधों के बारे में बताया गया साथ ही छात्र छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही इनके रोकथाम के बारे में बताकर जागरूक किया गया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य महावीर जायसवाल, प्रभा सज्जल, पंकज राव, उषा सिंग सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्तिथ थे ।