सावन माह के दूसरे सोमवार को फलो से श्रंगार किया

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर– शिवमंदिर समिति द्वारा सावन माह के हर सोमवार को शिवलिंग को अलग अलग रूपो से श्रंगार किया जाता हैं आज दूसरे सोमवार को फलो से श्रंगार किया जिसके बाद महाआरती की गई साथ ही  हर साल सावन माह में कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाता हैं इस वर्ष भी सावन माह में 11 अगस्त को कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाना हैं  मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण कौशिक ने बताया कि कावड़ यात्रा के दिन सभी भक्त सुबह 7 बजे मंदिर में इकट्ठा होंगे जिन्हें बस द्वारा सरँगपाल ले जाया जाएगा सरँगपाल महानदी से जल लेकर कावड़ यात्रा की शुरुआत करेंगे सरंगपाल से शिवमंदिर की कावड़ यात्रा 7 किलोमीटर की होती हैं लगभग 2 से 3 हजार की संख्या में कावड़िये होते है जो हर साल बढ़ते जा रहे है कावड़ यात्रा में रामायण मंडली डीजे बैंड बाजा होती हैं 7 किलोमीटर की यात्रा में जगह जगह शिव भक्तों द्वारा कावड़ियों का स्वागत कर जलपान कराया जाता हैं शिवमंदिर पहुँचकर जलाभिषेक करते हैं सभी कावडियों के लिए मंदिर समिति द्वारा भंडारे की व्यवस्था रहती हैं रास्ते भर कावड़िये हर हर महादेव के जयकारे लगाते  रहते हैं