शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने किया रक्तदान जिला अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान

भरत भारद्वाज

कोंडागांव – रक्तदान कीजिए मानवता के हित में काम कीजिए। इसी कड़ी में शैलेंद्र कुमार ठाकुर शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला कुकाड़गारकापाल,विकासखंड-कोंडागांव (जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा जिला कोंडागांव जिला मीडिया प्रभारी ) ने एक सीजर डिलीवरी केस में जरूरतमंद की मदद रक्तदान देते हुए किया। शिक्षक ने रक्तदान के बाद अपने विचार रखते हुए कहा कि रक्तदान कर हम जहां एक ओर किसी की जान बचाते हैं वहीं दूसरी ओर इससे हमें जबरदस्त आत्मसंतुष्टि मिलती है।कई लोग रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण रक्तदान करने से कतराते हैं जबकि इससे कोई हानि नहीं होती यह पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है और रक्तदाता को कई प्रकार से लाभ होते हैं। रक्तदान से हमारे शरीर में फिर से नया खून बनना चालू हो जाता है,अतः हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। हाल ही प्रकाशित एक लेख के अनुसार नियमित रूप से रक्तदान करने से आपके हृदय का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।ऐसा इसलिए क्योंकि रक्तदान करने से आपके रक्त का गाढ़ापन कम हो जाता है जिससे यह आपके शरीर में आसानी से प्रवाहित हो सकता है और आपके हृदय तक तेजी से पहुंच सकता है।अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि रक्तदान करने वाले लोगों का दिल का दौरा पड़ने का जोखिम 88% कम होता है।