NH-30 जुगानी के पुराने पुल में बहकर झाड़ियो में फंसे व्यक्ति का किया गया सफल रेस्क्यू, 4 घण्टे की कड़ी मस्कत के बाद निकाला गया सुरक्षित बाहर

भरत भारद्वाज

फरसगांव – थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 30 जुगानी के पुराने पुल में रविवार की शाम 4 बजे ग्राम जुगानी निवासी जोनीव्रत सरकार पिता जगदीश सरकार बाइक के साथ पानी के तेज बहाव में बह गया था,और झड़ियो में फंसा हुआ था। सूचना फरसगांव फरसगांव पुलिस की टीम,कोंडागांव और जगदलपुर के गोताखोर की टीम के द्वारा शाम 6 बजे से रेस्क्यू में भीड़ गये और 4 घण्टो की कड़ी मस्कत के बाद रात 10 बजे झाड़ियों में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया । इस दौरान एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा, थाना प्रभारी नरेश साहू सहित राजस्व की टीम, स्थानीय सरपँच व ग्रामीण जन उपस्तिथ थे ।