भरत भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 जुगानी के पुराने पुल में रविवार को युवक बाइक धोने के दौरान बाइक के साथ बह गया । बताया जा रहा है कि युवक शाम 4 बजे पुराने पुल में अपनी बाइक को धो रहा था, तभी पानी के तेज बहाव में युवक बाइक के साथ बह गया। किसी तरह युवक तैरकर पेड़ का सहारा ले लिए और , यूवक झाड़ियों में फंसा हुआ है । वही बाइक पानी मे डूब गया है । बताया जा रहा है कि युवक जानी व्रत सरकार जुगानी निवासी है । सूचना पर पुलिस SDOP अनिल कुमार विश्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुच गई है। राजस्व की टीम भी मौके पर पहुच गई है । गोताखोर की टीम भी पहुच गई है । वही घटना की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई है । युवक को झाड़ियों से बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है।
