कोंडागांव: केटीएम बाइक की कार से टक्कर, दो युवक घायल

फागु यादव

कोंडागांव, 28 जुलाई 2024: कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कनेरा मार्ग में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार KTM बाइक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में बाइक सवार दो युवक, गिरोला निवासी मनोज मंडावी और तेजस दीवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कार चालक रविंद्र पांडे को मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवक केटीएम बाइक से चित्रकूट जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों को उजागर करता है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।