मनीराम सिन्हा
नरहरपुर. आमजनों की समस्या के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से नगर पंचायत सीमाक्षेत्र में आयोजित किए जाने वाले नगर जनसमस्या निवारण शिविर का आज शुभारंभ किया गया। वार्ड क्रमांक 04 इमलीपारा रंगमंच में आयोजित किए गए शिविर में बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक अपनी समस्या,मांग और सुझाव लेकर पहुंचे। इस अवसर पर विभिन्न विषयों को लेकर,16 आवेदन नगर पंचायत को प्राप्त हुए,जिसके निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। नगर पंचायत द्वारा 10 जुलाई से नगर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यें शिविर 27 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त तक लगभग एक सप्ताह तक विभिन्न वार्डों में आयोजित किये जाएंगे। इनमें सडक़ों की साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, राशन कार्ड एवं सडक़ों की मरम्मत आवास सामाजिक सुरक्षा पेंशन,भवन ,भवन निर्माण अनुमति, नियमितीकरण,संपत्तिकर जैसी मूलभूत सुविधा शामिल हैं जिसके लिए आवेदन लिए जाएंगे। शिविर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में यथासंभव समस्याओं के तत्काल समाधान का प्रयास किया जायेगा। शिविर में मिले समस्याओं के निदान होने तक समीक्षा भी की जायेगी।
