*कुशल परंपरागत चिकित्सा सेवा प्रदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित*

ब्युरो रिपोर्ट

कांकेर जिले के बेवरती पंचायत भवन में आज दिन शनिवार को कुशल पारम्परिक चिकित्सको के बीच प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री आशाराम नेताम जी(विधायक,कांकेर), एवं विशेष अतिथि अब्दुल रहमान जी (वन परिक्षेत्र अधिकारी), श्री ध्रुव सर(जिला आयुष अधिकारी),पद्म श्री अजय मांडवी जी के उपस्तिथि में प्रमाण पत्र वितरण किया गया।कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए दिग्विजय कुमार (राज्य प्रतिनिधि,पीरामल फाउंडेशन)ने बताया कि यह प्रमाण पत्र पारम्परिक ज्ञान को संरक्षित एवं सजोने का प्रयास है।यह प्रमाण पत्र भारत सरकार के स्वैक्षिक प्रमाण पत्र योजना के अंतर्गत किया जाता है।जिसमे क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं उसके अधिकृत निकाय ट्रांस डिस्प्लनीर युनिवर्सिटी, बैंगलोर के द्वारा मूल्याकन किया गया है।जिसमे वैद्यों का मौखिक परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा , सत्यापन करने के पश्चात उत्तीर्ण होने पर प्रदान किया जाता है।
प्रमाण पत्र वितरण करते हुए माननीय विधायक जी ने बताया कि यह ज्ञान पूर्वजों से चलते आ रही है,और इसको संजो कर रखना हमारी एवं आने वाली पीढी को रखने की जिम्मेदारी है।पीरामल फाउंडेशन के प्रमाणित करने के प्रयास  सराहनीय है एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।साथ ही इस अवसर पर कांकेर वन परिक्षेत्र अधिकारी अब्दुल रहमान जी ने भी पौधों का संरक्षण व संवर्धन  के बारे जानकारी प्रदान की गई।आयुष विभाग से आए श्री ध्रुव जी( जिला आयुष अधिकारी) ने भी विभिन्न औषधी के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई।
इस प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कुल 47वैद्यों को प्रमाणपत्र माननीय विधायक जी व विशेष  अतिथि के द्वारा वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिरामल फाउंडेशन से श्री दिग्विजय कुमार ,रोहतास सिंह राणा,रूपेंद्र देवदास, आचल, पुष्पेन्द्र एवं सागर एवं समस्त वैद्यराज की उपस्थित रहे।