भरत भारद्वाज
फरसगांव – 26 जुलाई भारत की तारीख में एक अहम दिन है। कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध मे लड़ने वालो सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है । इस दिन भारतीय सैनिको के बहादुरी और बलिदान का सम्मान करते है जिन्होंने पाकिस्तानी घुसपैठियों से कारिगल की पहाड़ियों को वापस पाने के लिए अथक संघर्ष किया था ।
उन्ही की सम्मान में 26 जुलाई शुक्रवार को फरसगांव नगर ने सामुदायिक भवन में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक इकाई फरसगांव के द्वारा किया गया । इस आयोजन में निःशुल्क ट्रेनिग ले रहे फरसगांव क्षेत्र के नव जवानों के द्वारा देश भक्ति गानों और नृत्य की प्रस्तुति दि गई । जिसके बाद शहीदों की याद में जलाए गए 527 दीप जलाए गये । इस दौरान अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के रिकेश कुँवर , बलदेव नेताम , मानिक लाल मंडावी, पीताम्बर सिंह मंडावी सहित नगरवासी और क्षेत्र के नवजवान उपस्तिथ थे ।
