*11 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा हजारो की संख्या में शामिल होते कावड़िये*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

सावन मास में भगवान भोलेनाथ की उपासना का बड़ा ही महत्व है श्रावण मास में भक्तजन भगवान भोलेनाथ के भक्ति में डूबे रहते हैं उसी कड़ी में शिव मंदिर समिति ऊपर नीचे रोड द्वारा भी श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाता है एवं संध्या 7 बजे महाआरती की जाती है। इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा आयोजित करने के संबंध में निर्णय लेने के परिप्रेक्ष्य में एक बैठक बाबा रामदेव मंदिर हाल, मांझापारा में रखी गई, दुसरी बैठक महिला समिति द्वारा शिवमंदिर प्रांगण में रखी गई। जिसमें सावन मास का बड़े ही हर्षोल्लास से मनाने एवं भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन 11 अगस्त 2024 को करने का भी निर्णय लिया गया, आगामी बैठक 28 जुलाई 2024 को संध्या 4 बजे बाबा रामदेव मंदिर हाल में रखी गई है। यह जानकारी शिवमंदिर समिति, ऊपर-नीचे रोड के अध्यक्ष अरुण कौशिक ने दिया।

इस बैठक में निम्न सदस्य उपस्थित रहे ध्यानचंद केवलरमानी, भरत मटियारा, निपेंद्र सिंह ठाकुर, निर्मल माहेश्वरी, जयंत अठभैया, अभय चोपड़ा, राजेश शर्मा, अशोक राठी, अजय गुप्ता, हिमांशु कोठारी, नीरज जायसवाल, मोहन सेनापति, अविनाश नेगी, मोन्टू खटवानी, प्रशांत यादव, देवव्रत शास्त्री, कृष्णी कौशिक, विजय लक्ष्मी कौशिक, सरिता यादव, अनिता सोनी, मंजू गुप्ता,