
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर के हृदय स्थल पर स्थित डढ़िया तालाब की सफाई पूरे 28 दिनों तक शासन,प्रशासन समाज सेवियों समाज प्रमुखो एवम गणमान्य नागरिकों के द्वारा पूरा किया गया l इसके पश्चात अभियान से जुड़े अरुण कौशिक अविनाश नेगी एवम मोहन सेनापति ने तालाब के चारो ओर किनारे छोटे छोटे पौधे घोंघी,घास आदि को पूर्ण रूप से निकालने नगर पालिका के सफाई दीदियों और अन्य मजदूरों को लगाकर सफाई करा रहे है पुल के पार तालाब के दूसरे भाग की भी सफाई कर भविष्य में किसी तरह की गंदगी न हो इस हेतु सफाई कराई जा रही है जिसमे नगरपालिका का सहयोग प्राप्त हो रहा है बारिश को देखते हुए शिव मंदिर समिति और पर्यावरण प्रबोध मंच के द्वारा 15 कर्मचारियों को रैन कोट का वितरण कराया गया
पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित अजय मंडावी के कर कमलों से दीदियों और अन्य कर्मचारियों को रेनकोट वितरित कराया गया श्री अजय मंडावी जी भी तालाब सफाई से अति प्रभावित होकर आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी
रेनकोट वितरण के समय तुलसी राव,अहिल्या बाई,चंदर बाई साहू,जोहतरिन साहू,फुलेश्वरी पटेल,सीमा देवनाथ,नीतू कावड़े,भोला ठाकुर,नारद राम नाग,कार्तिक राम नाग,शत्रु नाग,मनीष नाग,भोला ठाकुर,महाराज आदि उपस्थित होकर रेनकोट ग्रहण किया पर्यावरण प्रबोध मंच के अध्यक्ष ने अजय मंडावी जी के प्रति आभार व्यक्त किया
