कोंडागांव जिले में लगातार बारिश का कहर, छत समेत सेप्टिक टैंक का गिरा दीवाल, 10 वर्षीय बालक की दबकर हुई मौत

फागु यादव

*कोंडागांव, 26 जुलाई 2024:* लगातार हो रही बारिश ने कोण्डागांव जिले में हाहाकार मचा रखा है। इसी बीच प्राकृतिक आपदा के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली कोण्डागांव के अंतर्गत आने वाले पलारी गांव के नानीपदर में आज सुबह एक 10 वर्षीय मासूम बच्चा टॉयलेट करते समय मलबे में दब गया।
जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण टॉयलेट की छत और सैप्टिक टैंक की दीवार गिर गई। इस हादसे में बालक आकाश मांडवी पिता सुरजू मंडावी मलबे में दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस हादसे से बेहद दुखी हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में सावधानी बरतें और टूटे-फूटे मकानों या ढांचों के पास न जाएं।