भरत भारद्वाज
फरसगांव – फरसगांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 30 आवराभाटा चौक के पास रोड किनारे आज शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली । रोड किनारे लाश देखकर स्थानीय सरपँच के द्वारा फरसगांव थाने में जानकारी दी गई। सूचना पर फरसगांव थाना प्रभारी नरेश साहू पुलिस टीम के साथ तत्काल बजे घटना स्थल पहुँचकर मृतक व्यक्ति की पहचान में जुट गए हैं । मृतक के सर में चोट आई है। मुह से खून निकल रहा है। ऐसा लग गया है कि रात में किसी अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार दी । सर में चोट लगने से मौत हो गई होगी। पुलिस द्वारा मृतक के शव को चीरघर में रखवाया गया ।फिलहाल मृतक पहचान नही हो पाई है पुलिस जांच में जुटी है ।
