कांकेर जिले के अंतिम छोर एवं धमतरी जिले के सटे ग्राम ईमली पारा भोथापारा मॉडमसिल्ली धमतरी सड़क मार्ग लगातार भारी बारिश होने के कारण जर्जर.. मरम्मत की मांग

 मनीराम सिन्हा

नरहरपुर. कांकेर जिले के अंतिम छोर एवं धमतरी जिले के सटे ग्राम ईमली पारा भोथापारा मॉडमसिल्ली धमतरी सड़क मार्ग लगातार भारी बारिश होने के कारण बहुत ही खराब हो गया है एवं इस मार्ग में लगातार भारी वाहनों के चलने से सड़क में बड़े बड़े जगह जगह गड्डा गड्डा हो गया न ही pwd विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे रहे हैं न ही इस क्षेत्र के सांसद नेता मंत्री विधायक स्थानीय जनप्रतिनिधि जिसके कारण इस मार्ग में चलने वाले जनता जनार्दन को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस मार्ग को जल्द से जल्द सुधारने की मांग करने वाले में कुकरेल ब्लाक कांग्रेश कमेटी अध्यक्ष अखिलेश कुमार दुबे जिलानी खान बंशीलाल नेताम मनीराम साहू धन्नू कुमार गोलू साहू रामु साहू बलराम साहू रोहीदास शोरी दिनेश कुमार पटेल गंगाराम कोडोपी प्रभुराम कल्लो एवं क्षेत्र के ग्रामीणो ने जर्जर खराब धमतरी भोथापारा मॉडम सिंल्ली मार्ग को शीघ्र मरम्मत का की मांग की है।