मायके से ससुराल पहुंची बहु ने महज तीन घण्टे में लगाई फांसी*

दीपक विश्वकर्मा

आंचलिक खबरें= इंदवार थाना अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम उमरिया-बकेली निवासी विवाहिता कल्पना देवी पति वीरेन लोनी ने अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे में झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।बताया जाता है कि मृतिका अपने मायके ग्राम खलौन्ध से दोपहर करीब 12 बजे बस से पहुंची थी,करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से आत्मघाती कदम उठाते हुए ससुराल में ही फंदे में झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली।इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,वही मृतिका के तीन मासूम दो बेटी एवम एक बेटा भी इस घटना के बाद से ही अश्रुपूरित है।घटना की जानकारी पर इंदवार पुलिस मौके पर पहुंची है और आवश्यक कार्यवाही कर मर्ग कायमी की है।विवाह के सात साल बाद महिला के इस आत्मघाती कदम से स्थानीय ग्रामीण भी अचंभित और शोकाकुल है।इस मामले में दिलचस्प पहलू यह भी है कि मृतिका का पति वीरेन लोनी किसी बीमारी से ग्रस्त रहा है,मृत पत्नी अभी हाल में प्रदेश के दूसरे जिले गई थी जहाँ कृषि कार्य कर जीविकोपार्जन के संसाधन जुटाकर घटना दिनांक को ही ग्राम खलौन्ध से दोपहर 12 बजे ससुराल उमरिया-बकेली आई थी।इसी बीच तीन घण्टे बाद आत्मघाती कदम उठाई और मौत को गले लगा ली है।

संवाददाता
दीपक विश्वकर्मा से ससुराल पहुंची बहु ने महज तीन घण्टे में लगाई फांसी*

आंचलिक खबरें= इंदवार थाना अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम उमरिया-बकेली निवासी विवाहिता कल्पना देवी पति वीरेन लोनी ने अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे में झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है।बताया जाता है कि मृतिका अपने मायके ग्राम खलौन्ध से दोपहर करीब 12 बजे बस से पहुंची थी,करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से आत्मघाती कदम उठाते हुए ससुराल में ही फंदे में झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली।इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,वही मृतिका के तीन मासूम दो बेटी एवम एक बेटा भी इस घटना के बाद से ही अश्रुपूरित है।घटना की जानकारी पर इंदवार पुलिस मौके पर पहुंची है और आवश्यक कार्यवाही कर मर्ग कायमी की है।विवाह के सात साल बाद महिला के इस आत्मघाती कदम से स्थानीय ग्रामीण भी अचंभित और शोकाकुल है।इस मामले में दिलचस्प पहलू यह भी है कि मृतिका का पति वीरेन लोनी किसी बीमारी से ग्रस्त रहा है,मृत पत्नी अभी हाल में प्रदेश के दूसरे जिले गई थी जहाँ कृषि कार्य कर जीविकोपार्जन के संसाधन जुटाकर घटना दिनांक को ही ग्राम खलौन्ध से दोपहर 12 बजे ससुराल उमरिया-बकेली आई थी।इसी बीच तीन घण्टे बाद आत्मघाती कदम उठाई और मौत को गले लगा ली है