मसोरा में हुआ डाक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन वित्तीय समावेशन से ग्रामीण हो सकते है आर्थिक रूप से समृद्ध : वीणा आर श्रीनिवास मुख्य पोस्ट मास्टर छत्तीसगढ़

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्राम मसोरा में 22 जुलाई सोमवार को डाक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वीणा आर श्रीनिवास मुख्य पोस्टमास्टर जरनल छत्तीसगढ़ परिमंडल, श्री आरपी वर्मा अधीक्षक बस्तर संभाग, सरपंच ग्राम पंचायत मसोरा मंचासीन रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ततपश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि केंद्र शासन डाक विभाग के माध्यम से गांव गांव में चौपाल लगाकर विभाग में उपलब्ध सेवाओ को जन जन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है ताकि ग्रामीणों को भटकना न पड़े। इसी कड़ी में कोंडागांव उपसंभाग एक के द्वारा यह आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य पोस्ट मास्टर महोदया श्रीमती वीणा जी ने कहा ग्रामीण डाक सेवक पूरी निष्ठा से डाकघर की योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ दिलाये, ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन के लाभ से अवगत कराने के निर्देश दिए एवं प्रतिमाह अधिक से अधिक खाते खोलने हेतु प्रोत्साहित किये। उन्होंने आगे कहा वित्तीय समावेशन से बचत की भावना विकसित होती है और डाकघर में बचत कर ग्रामीणजन आर्थिक रूप से सक्षम हो सकते है। उप संभागीय निरीक्षक आरएस मिश्रा के द्वारा डाक विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे मे उपस्थित समस्त ग्रामवासियों को विस्तृत जानकारी दिया गया एवं साइबर क्राइम से होने वाले धोखाधड़ी ठगी के सम्बंध में जागरूक किया गया। डाक चौपाल में विभागीय कर्मचारियों के द्वारा ग्रामीणों के लिए विभिन्न योजनाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए थे, जैसे आधार, आईपीपीबी, बीमा, बचत खाता , आधार से रकम निकासी इत्यादि जिसमें मौके पर ही ग्रामीणों द्वारा विभिन्न प्रकार के सुविधाओं जैसे बाल आधार , आधार सीडिंग खाता , विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति खाता , सुकन्या खाता , आरडी खाता , महिला सम्मान बचत खाता एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के खाते खुलवाये गए। आज के डाक चौपाल कार्यक्रम में कुल बीमाधन 3.51 करोड़ का ग्रामीण डाक जीवन बीमा, 1.10 करोड़ डाक जीवन बीमा, बिजनेस इस सुकन्या समृद्धि के 15 खाते, महिला सम्मान बचत पत्र के 2, पीपीएफ के 5 खाते, पीओएसबी के 21 खाते, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 25 खाते, ग्रुप एक्सिडेंटल गार्ड पालिसी 4, 10 छोटे बच्चों के आधार बनाये गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीपीएम को मुख्य पोस्ट मास्टर छग के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया एवं स्वल्पाहार पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। डाक चौपाल कार्यक्रम में महिला पुरूष, स्कूली बच्चे, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित समस्त शाखा डाकपाल उपस्थित रहे।