भरत भारद्वाज
कोंडागांव – 23 जुलाई को कोंडागांव पुलिस द्वारा नियमित गस्त के लिए कैंप अर्रा से थाना इरागांव व धनोरा की सयुक्त टीम एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के हमराह में नक्सल प्रभावित थाना इरागांव क्षेत्र अंतर्गत कोटकोडो तमोरा किलेनर क्षेत्र में नियमित गस्त के लिए निकले थे। गस्त के दौरान पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने के नियत से नक्सल के द्वारा लगाए गए 5 -5 किलो के 2 आईईडी मिले, जिसे तत्काल कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आई ई डी से संभावित बड़ी दुर्घटना रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर बम डिस्पोजल टीम एवं पुलिस फोर्स द्वारा सावधानी पूर्वक कार्य करते हुए तत्काल मौके पर ही आईडी बम को विस्फोट कर नष्ट किया गया। जिससे इरागांव एवं आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना होने से रोका गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री, निरीक्षक राजकुमार सोरी, प्र.आर. जितेंद्र सेठिया, लखन लाल नाग, अरुण मरकाम , सुखनंदन पिस्दा,भूपेंद्र साहू, नेमसिंह मरकाम, नेहरू सोम की अहम भूमिका रही।
