*सड़क पर कीचड़ होने से परेशान हो रहे क्षेत्रवासी, स्वीकृत हो चुकी सड़क* कई माह बीत जाने के बाद नहीं बनी सड़क , बरसात में हो रही आने-जाने में दिक्कत

*नरसिंहपुर,

आशीष कुमार दुबे*

नरसिंहपुर । शहर की अधिकांश कच्ची सड़कें दलदल जैसी बन गई। हालात यह है कि लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा है। जबकि लोगों ने सड़क सुधार की मांग गर्मी के दिनों में ही की थी इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया। अब बारिश में नगर पालिका की लापरवाही की पोल खुलने लगी है। खासकर शहर की कालोनियों में सबसे बुरे हाल हैं।
जानकारी के अनुसार मुशरान वार्ड के पटेल कॉलोनी गली नं 2 में तो कच्ची सड़क पूरी दलदल जैसी बन गई। यहां से गुजरना मतलब परेशानी मोल लेना जैसा है। कई लोग इससे गिरकर अपने कपड़े खराब कर चुके हैं। वहीं कुछ चोटिल भी हो चुके हैं।

लोगों ने बताया कि कच्ची सड़क की समस्या के अलावा भी क्षेत्र की और भी समास्याए है :-

लोगों ने बताया कि कच्ची की समस्या के अलावा भी क्षेत्र के लोग कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।वर्तमान में यहां की कच्ची नालियों का गंदा पानी खाली प्लाटों में भर रहा है जिससे बदबू व मच्छरों से लोग परेशान है।कहने को तो यह कालोनी नगर पालिका में आती है, लेकिन यहां पर कोई सफाई कर्मचारी नहीं आते।कालोनी में रहबासियो के घर जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां हुए गड्ढों के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कच्ची सड़क में हुए गड्ढे व कीचड़ के चलते यहां से गुजरने वाले पैदल राहगीर व वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां भाईजान के घर से शिवराज के घर तक रोड पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई है।इस मार्ग से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही सतत रूप से बनी रहती है। साथ ही ट्रक व ट्रैक्टर जैसे बड़े वाहनों के गुजरने से सड़क और भी ज्यादा खराब हो रही है। सड़क स्वीकृति वर्तमान पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल काया कल्य योजना के तहत 27 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी एवं जानकारी के अनुसार आचार संहिता के पहले सीसी रोड का टेंडर हो चुका था किंतु आज दिनांक तक प्रारभ नहीं हुआ है । वहीं सीसी सड़क का भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कियाथ था। इस मामले मेनगर पालिका अधिकारी एवं ठेकेदार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके कारण सड़क पूरी तरह से जर्जर खस्ताहाल हो गई है

इनका कहना है कि
आपके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार में तत्काल इस पर कार्यवाही करता हूं और देखवा लेता हूं