*बालोद में बस स्टैंड बना नया तरिया बस से उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों के चरण धोने के आ रहा काम ,,,, नेशनल हाइवे सड़क निर्माण के बाद हो गयी दुर्दशा*

विनोद जैन

बालोद । बालोद शहर का शहीद वीर नारायण सिंह बस स्टैंड बारिश के पानी भरने से किसी तालाब से कम नजर नही आ रहा है लगभग दो फीट के जल भराव से यहां आने जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है महिलाओ बच्चो एवं बुजुर्गों की तकलीफ देखते ही बनती है व्यापारियों में भी जलभराव को लेकर आक्रोश है नेशनल हाइवे 930 के सड़क एवं नाली निर्माण से बस स्टैंड नीचे हो गया है जिसके कारण पानी निकासी नही हो पा रहा है नगर पालिका भी वैकल्पिक व्यवस्था पर उम्दा प्रदर्शन नही करती नजर आ रही है इन सबसे लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कुछ दिनों पहले इस समस्या को लेकर जिला के कलेक्टर से भाजपाइयों ने शिकायत कर ज्ञापन भी सौपा था जिस पर कलेक्टर ने नगर पालिका के सीएमओ को व्यवस्था बनाने पानी निकासी सही करने निर्देश भी दिए थे सबके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नजर नही आ रहा है जिसके कारण जल भराव हो रहा है लोगो मे इस बात की चर्चा भी है कि नेशनल हाइवे सड़क और नाली निर्माण के बाद लगातार शहर में कई तरहः की समस्या उत्तपन्न हो रही है और इस विभाग के अधिकारी मौन नजर आ रहे हैं