इंस्टाग्राम में दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फरसगांव पुलिस ने कानपुर से किया गिरफ्तार , भेजा जेल

भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव थाना पुलिस ने इंस्ट्राग्राम में दोस्ती कर प्यार का इजहार कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को कानपुर शहर से गिरफ्तार किया है ।

प्रार्थीया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया की कानपुर शहर के अजय समरथ नाम बताकर युवक ने इंस्ट्राग्राम में दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर फरार हो गया।रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस आरोपी युवक इस्तयाक कुरैशी को कानपुर जिले के नौंगवा गौतम गांव से गिरफ्तार किया।आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 376, 417 के तहत कार्यवाही कर शनिवार को न्यायालय के बाद जेल भेजा गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेश साहू, सहायक उप निरिक्षक राजीव गोटा ,अजरंग बघेल, फ़रसु मरकाम की भूमिका रही ।