उमरिया
बिरसिंहपुर पाली..
दीपक विश्वकर्मा

*बिरसिंहपुर पाली विकासखंड के अंतर्गत बेली ग्राम पंचायत में शिक्षा की नींव मजबूत करने की वजह स्कूल में पदस्थ शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है*
बिरसिंहपुर पाली विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेली के शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला व स शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षकों ने विद्यालय संचालन के लिए शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा को दरकिनार कर अपनी सुविधा से विद्यालय संचालित कर रहे। जो की विद्यालय खुलने का समय सुबह 10:30 से शाम को 4:30 तक का रहता है लेकिन वही जब हमारे प्रतिनिधि विद्यालय जाकर देखा तो 3 बज के 30 मिनट पर ही बेलि ग्राम पंचायत की शासकीय माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला विद्यालय में ताला लटका रहा कहीं नहीं छात्रों के भविष्य के साथ विद्यालय के हेड मास्टर व शिक्षकों के द्वारा उनके भविष्य के साथ किस तरह से खिलवाड़ कर रहे है इस विद्यालय में लटका ताला चीख चीख कर बयां कर रहा है ।
*इस मामले को लेकर हमारे प्रतिनिधि ने फोन के माध्यम से जन शिक्षक अधिकारी वीरेंद्र गर्ग से जानना चाहा तो*
*उनका कहना था कि यदि इस प्रकार से हुआ है तो मैं इसकी जानकारी लेकर कार्यवाही करूंगा*
