स्कूटी में गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, साढ़े 4 किलो से अधिक का गांजा जब्त

फागु यादव

कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मामले में फिर से एक सफलता मिली है। बता दे स्कूटी में गांजे की तस्करी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है। 25 जून को मिली जानकारी अनुसार आरोपी युवक गानता बोस उम्र 20 वर्ष निवासी गरापल्ली तेलंगाना और कोंडागांव के डीएनके कॉलोनी निवासी लक्ष्मण मंडावी उम्र 20 वर्ष को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया जा रहा है आरोपियों के कब्जे से दो पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 4 किलो 740 ग्राम बरामद किया गया है। जिसकी कीमत लगभग ₹40,700 रुपए आंकी गई है। वहीं आरोपियों की स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।