@अभिषेक सिंह ठाकुर
दुर्गुकोंडल — विकासखंड दुर्गुकोंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडारडिगी मे स्व. मनोज सिंह मंडावी जी की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन ग्राम पंचायत भंडारडिगी में आयोजित किया गया था, जिसमें 2 दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित था। कबड्डी में अपनी पहचान बनाते हुए भंडारडिगी और डांगरा की लड़किया फाइनल में पहुंचीं। दोनो ही टीम के बीच काफी घमासान मैच हुआ जिसमे डांगरा की टीम फाइनल विजेता रही, और उपविजेता भंडारडिगी की टीम रही।
साथ ही क्रिकेट में लगभग 30 टीम सम्मिलित हुई जिसमे फाइनल की दावेदारी करने हेतु भंडारडिगी की टीम और साल्हे की टीम आमने सामने हुई। टॉस जीतकर भंडार डिगी की टीम फील्डिंग का निर्णय लिया, और साल्हे की टीम को बैटिंग करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुवे साल्हे की टीम निर्धारित 6 ओवरों में 61 रन ही बना पाई । लक्ष्य का पीछा करते हुए भंडारडिगी की टीम 5.3 ओवर में छक्का लगाते हुए अपनी टीम को विजय दिलाया। दोनो ही टीम को बहुत बहुत बधाई।
इसी अवसर पर 30 तारीख को रात्रिकालीन रिकार्डिंग डांस का आयोजन किया गया, जिसमें सामूहिक नृत्य प्रथम डौंडी, द्वितीय स्थान पर काहड गोदी, तृतीय स्थान पर भैसाकांहार रही।
प्रथम पुरुस्कार 30,001 रु. मान. श्री मति सावित्री मनोज मंडावी (विधायक विधान सभा क्षेत्र भा/पुर के द्वारा प्रदत्त*,) द्वितीय पुरुस्कार *15001* तृतीय पुरस्कार *5001* रूपये ।
साथ ही महिला कबड्डी प्रथम पुरुस्कार *7001* रू, द्वितीय पुरस्कार *4001* रू, तृतीय पुरस्कार *2001* रू रखा गया है।
इस समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मा. श्री हुमन मरकाम जी(विधायक प्रतिनिधि) अध्यक्षता श्री धनेश नरेटी सरपंच भंडारडिगी, विशेष अतिथि के रूप में आनन्द तेता उपाध्यक्ष विधानसभा भा/पुर उपस्थित रहे, साथ ही मोहन मंडावी (पूर्व निज सहायक) अनुज खरे सरपंच मेड़ों, मेहर सिंह कोमरा (पटेल), अनूप दीवान, बरमा नरेटी, नंदलाल कुलदीप, टिकेश्वर नरेटी,टिगेल राम ग्राम गायता
मेहरु राम ग्राम गायता, अशोक शोरी,मानसिंह गावड़े
पाण्डु राम नरेटी,बंशीलाल टांडिया कोटवार,मथुरा नरेटी पटेल उपस्थित रहे।
साथ ही युगल नृत्य में परसोदा की टीम, द्वितीय स्थान पर टेमा की टीम रही।
