उमरिया जिला
बिरसिंहपुर पाली
दीपक विश्वकर्मा

10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उमरिया के अमर शहीद स्टेडियम सहित पाली के कॉलरी क्लब व साशकीय बिराशनी महाविद्यालय पाली के साशकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया गया. योग दिवस पर किए जाने वाले योगाभ्यास को लेकर जिले के कलेक्टर नगर पालिका अधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे व विशेषकर पाली महाविद्यालय कन्या विद्यालय में विद्यार्थियों और सरकारी-गैर सरकारी संस्थाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया. सुबह सूर्य की किरणों के साथ खेल-मैदानों और सभागारों स्कूलों में योग के सामूहिक प्रदर्शन से पूरा वातावरण ही योगमय हो गया। बता दे की भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे 10 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि योग एक ऐसी साधना है जिसके करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है शरीर स्वस्थ रहता तनाव मुक्त रहकर किसी भी कार्य को आसानी से किया जा सकता है। जब कि पाली महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि योग से सभी लोग निरोग रहेंगे और एक निरोग राष्ट्र अपने आप मे प्रगतिशील विकाश की पराकाष्ठा माना जाता है। जब कि थाना पाली एसडीओपी शिव चरण बोहित ने कहा कि योग एक दिनचर्या है जिसको सभी अपने अंदर उतारकर योग के आसान को प्रतिदिन करना चाहिए जिससे हमारे जीवन को एक नई ऊर्जा और जोश भरने का काम योगाभ्यास से पा सकते है।देश के प्रधानमंत्री के धन्यवाद करके बताया कि आज मोदी जी के इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोसड़ा करने से 21 जून का यह दिन योग्यता का परिचय देकर योगमय हो गया आज के समय मे हर व्यक्ति को अपने जीवन मे योग को उतारना चाहिए जिससे हमारे शरीर का विकाश होगा इस योग के अवसर पर जिलां कलेक्टर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे,प्राचार्य आरके झा,कमलेश कुमार सिंघई,अर्चना प्रधान,ममिता बिल्थरे,मुना सिंह राठौर,जैकी सक्सेना,आरके,रावत,प्रह्लाद6 सिंह व समस्त छात्र/छात्राओं ने योग दिबस की शुभकामनाएं दी है।
