उमरिया
दीपक विश्वकर्मा
पूरे प्रदेश में सुर्खियो में बनी रहने वाली नगर पालिका परिषद पाली मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश में तालाब कुँवा बाबड़ी की चिंता कर जल गंगा संरक्षण सम्बर्धन के माध्यम से उसका गहरीकरण और साफ़ सफाई कर सौंदर्य बनाने के लिए इस अभियान को पूरे प्रदेश में एक आंदोलन के रूप में चलाया गया।पूरा मामला हैं कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन की अगुवाई में जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी श्रमदान किया तो वही पाली नगर पालिका भी इस अभियान में जुट गई पाली में जितने भी नदी तालाब थे वहां साफ़ सफाई के नाम पर केवल खाना पूर्ति कर इति श्री कर दिया। जब की प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना था कि तालाब गहरी करण का जो मिट्टी निकलेगा उसे कोई भी किसान भाई बिना किसी रॉयल्टी के ले जा सकता है लेकिन बीते दिनों पाली नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने पाली में चल रहे बस स्टैंड निर्माण कार्य मे लगे ठेकेदार को वार्ड नं. 05 के हीरा तलाई तालाब से मिट्टी निकालने का मानो आदेश दे दिया है फिर तो बस स्टैंड ठेकेदार ने जेसीबी मसीन लगालर पूरे तालाब की मिट्टी अपने बस स्टैंड निर्माण कार्य मे उपयोग कर तालाब की दिशा ही बिगाड़ कर रख डाला अब कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता संजीव खंडेलवाल सहित वार्ड पार्षद उषा कोल ने जिला कलेक्टर से जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग की है। जब कि वही इस मामले को लेकर कुछ पत्रकारो द्वारा खबरे भी प्रकाशित की गई। लेकिन अधिकारियों के संरक्षण और ठेकेदार अपनी मनमानी कर पचासों हाइबा मिट्टी को अपने निर्माण में लगा डाला जब इस मामले को लेकर उमरिया जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन से पत्रकारों दीपक विश्वकर्मा ने पूछा तो उन्होंने कहा की आपके माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई हैं मैं इसकी अधिकारियों द्वारा जांच करा कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
उमरिया कलेक्टर = धरणेन्द्र जैन ने कहा जांच कराकर करेंगे दोशियों पर कार्रवाही
इनका कहना है *वार्ड पार्षद उषा कोल का कहना है नियम विरोध ठेकेदार की मनमानी नगर पालिका के नेता और अधिकारियों की सांठगांठ से ठेकेदार मनमाने तरीके से तालाब से मिट्टी निकाल कर बस स्टैंड का निर्माण कराया जा रहा है जो गलत है*
कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष– संजीव उर्फ बब्लू खंडेलवाल का कहना है मुख्य नगर पालिका अधिकारी पाली और इंजीनियर की सांठगांठ से यह कार्य किया जा रहा जो कि नियम विरोध है और इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई दोषियों पर की जानी चाहिए
