*काँकेर मुक्ति धाम में चौथे सप्ताह भी स्वच्छता अभियान जारी*-

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । शहर तथा ज़िले के सबसे बड़े मुक्तिधाम में “जन सहयोग” समाजसेवी संस्था द्वारा चौथे सप्ताह में भी स्वच्छता अभियान निरंतर जारी है। समाज सेवा हेतु संस्था सदस्य बड़े सवेरे से ही आ गए थे और 10:30 बजे धूप तेज हो जाने तक अभियान चलता रहा। पॉलीथिन, प्लास्टिक कचरा तथा आंधी- तूफ़ान से एकत्र हो चुका कचरा बहुत बड़ी मात्रा में निकाल कर उसका निष्पादन किया गया। टूटे हुए वृक्ष आदि हटाए गए। सड़क तथा बैठने के स्थान भी अच्छी तरह साफ़ किए गए। “जन सहयोग ” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने अपने वक्तव्य में कहा कि चौथे सप्ताह में 80% कचरा साफ़ हो चुका है और आम जनता से निवेदन है कि यदि आप यहां अपने किसी काम में व्यस्त होने के कारण श्रमदान हेतु नहीं आ सकते ,तो कम से कम इतना अवश्य कीजिए कि और कचरा यहां मत फैलाइए। लाखों रुपए की लागत से मुक्तिधाम को सुविधापूर्ण बनाया गया था। अब उसे कचरा फैलाकर बर्बाद ना होने दें। संस्था द्वारा आज कई पेड़ों पर सूचना फ़लक में अपील भी अंकित की गई ,जिसमें एक मार्मिक निवेदन मुक्तिधाम को स्वच्छ रखने हेतु किया गया है। आज के अभियान में जन सहयोग अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी बल्लू राम यादव पूर्व सैनिक सेवा परिषद से टी के जैन, संयोग साहू, धर्मेंद्र देव, जितेंद्र प्रताप देव, पप्पू साहू, प्रवीण गुप्ता ,करण नेताम,शैलेंद्र देहारी, डोमेश वलेचा, गजेंद्र ठाकुर, प्रमोद सिंह ठाकुर आदि समाजसेवकों ने उल्लेखनीय श्रमदान किया। मुक्तिधाम में साफ़ सफ़ाई देखते हुए शहर के नागरिकों ने भी समाजसेवी सदस्यों को बधाइयां देते हुए उनकी प्रशंसा की।