रिपुदमन सिंह बैस
कांकेर लोकसभा के नवनिर्वाचीत सांसद भोजराज नाग के प्रथम नगर आगमन के दौरान चारामा के भारत माता चौक पर मंगलवार को भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है । 04 जून को चुनाव के परिणाम आने के बाद सभी सांसदों को भारत सरकार के शपथग्रहण समारोह के साक्षी बनने राजधानी दिल्ली बुलाया गया था । जहां से अपने लोकसभा क्षेत्र कांकेर लौटने के दौरान चारामा मे आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत से नवनियुक्त सांसद बहुत प्रसन्न हुए और मोदी सरकार की हर एक गारंटी को पूरा करने व कांकेर लोकसभा क्षेत्र के विकास करने का भरोषा दिलाया ।इस अवसर पर भाजपा नेता आलोक ठाकुर,प्यारेलाल देवांगन,नंदकुमार ओझा,ओम प्रकाश साहू,खेम चंद तिवारी,नंद किशोर गौतम,बिहारी देवांगन,उमा शर्मा,जयश्री सिन्हा,उत्तम साहू,अजय जगवानी,अंकित जैन,गोपाल साहू,जगदीश साहू,सुशील निषाद,परमेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे ।
