रिपुदमन सिंह बैस 
कांकेर जिले के चारामा की रेत खदानों को अवैध तरीके से रात भर चलाने वाले माफियाओं को अब शासन प्रशासन का बिल्कुल भी डर नहीं है । वे खदानों पर दो-दो चेन माउंटेन मशीनों को लगाकर रात भर अवैध रेत खुदाई करने में लगे हुए हैं । खदानों पर हो रहे अवैध रेत खनन की मुहीम को लेकर छत्तीसगढ़ समाचार टीवी पर खबरें आने के बाद दो दिनों पहले ही भानुप्रतापपुर की महिला विधायक सावित्री मंडावी ने गंभीरता दिखाते हुए रात में खुद ही अपने समर्थकों के साथ खदानों पर छापेमारी के लिए पहुंच गईं । और मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाकर माहुद में चल रही दो-दो चेन माउंटेन मशीनों को जप्त कराया । लेकिन इस कार्यवाही के बाद भी रेत माफियाओं ने विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों की बात नहीं मानी और दुसरे ही रोज माहुद खदान में रात भर सैकड़ों की संख्या में हाईवा ट्रकों पर मशीनों से रेत लोडिंग करते छत्तीसगढ़ समाचार टीवी के संवाददाता ने फिर से अपने कैमरे में कैद कर लिया । जिसकी खुबसूरत तश्वीर आप इस समय चैनल पर देख पा रहे हैं । निवर्तमान कलेक्टर ने खदानों में रेत परिवहन के लिए आने वाली वाहनों को श्रमिकों से लोडिंग कराने और उनकी निगरानी करने लिए जिले में टीम गठित की थी । लेकिन उनके रायपुर स्थानांतरण के बाद वह टीम धराशायी हो गई और रेत माफिया एक बार फिर से अपनी मनमानी करने में लग गए हैं ।
