*विश्व पर्यावरण दिवस की रैली में ‘जन सहयोग’ तथा साथियों का अनोखा कार्यक्रम—–*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर


काँकेर । शहर तथा ज़िले की सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन सहयोग , अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, सरस्वती कला मंच, पर्यावरण प्रबोध , द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर काँकेर शहर की सड़कों पर रैली निकालकर आम जनता को पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया गया। रैली की विशेषता यह थी कि इसमें समाजसेवी सदस्य वन्य प्राणियों के मुखौटे पहनकर चलते हुए नारे लगाकर इन प्राणियों की सुरक्षा हेतु आव्हान कर रहे थे। काँकेर शहर की कुख्यात कड़ी धूप का मुक़ाबला करते हुए भी इन समाज सेवियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर कई घंटे तक भ्रमण किया और पर्यावरण रक्षा संबंधित परचे, पोस्टर भी आम जनता में वितरित किए। “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में समाजसेवक बल्लू राम यादव, मोहन सेनापति, रमाकांत शर्मा, जितेंद्र प्रताप देव, प्रवीण गुप्ता, करण नेताम ,पप्पू साहू, दोमेश वलेचा, संजय मनशनी, जगन्नाथ तिवारी, भूपेंद्र यादव, निखिल जैन ,सौरभ जैन, अभिनव मंडावी, हिमानी मंडावी,अनिल सरकार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला काँकेर के संगठन सचिव टी के जैन, संयोग साहू ,पर्यावरण प्रबोध मंच से मोहन सेनापतिजी संजय मंशानी, सुनील साहू, अवधेश लारिया, सविता मरकाम, चंद्र जय मरकाम, सुनील नाग, सुमन, साक्षी, रानू, प्रिया, चेष्टा, पीहू ,संतोष ,काकोली, देवनाथ आदि की सक्रिय उपस्थिति उल्लेखनीय रही। शहर की जनता ने इस पर्यावरण संबंधी अनोखे कार्यक्रम को देखकर बहुत आनंद लिया तथा इसमें भाग लेने वाले समाज सेवकों को बधाइयां दीं।

Express MPCG