विनोद जैन

बालोद शहर के हृदय स्थल में स्थित आस्था का प्रतीक गंगासागर तालाब जो लगातार गंदगी के कारण पटता जा रहा था यहां का पानी काफी प्रदूषित और बदबूदार बन गया था लगभग हर दूसरे साल इस तालाब की सफाई पालिका के जनप्रतिनिधि अपने निधि से कराते आये हैं परंतु इस मॉडल तालाब की दुर्दशा बढ़ती ही जा रही थी इन समस्याओं को ध्यान में रखकर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा वार्ड पार्षद दीप्ती विनोद शर्मा ने तालाब के गहरीकरण एवं गंदगी को निकालने हेतु मशीन लगाकर कार्य चालू कराया गया है बालोद का यह तालाब एक समय मे छत्तीसगढ़ का मॉडल तालाब के रूप में अपनी पहचान बना चुका है वहीं बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा अपने 10 साल के कार्यकाल में गंगासागर गार्डन को सजाने संवारने में कोई कमी नही किये परन्तु लोगो की लापरवाही से यह तालाब प्रदूषित होता गया हवन पूजन की सामाग्री को इसी तालाब में जहां पाए वहां ठंडा करने की वजह से यह तालाब दुर्दशा का शिकार होता गया एक बार फिर तालाब की सफाई वृहद स्तर पर जारी है देखना होगा लोगो मे तालाब को साफ रखने कितनी जागरूकता आति है
