जितना बेचना है बेचो ना कोई रोक-टोक नहीं किसी का भय गांव गली मोहल्ले और किराना दुकानों में धड़ल्ले से बिक रही है अवैध शराब उमरिया जिले के आबकारी विभाग के संरक्षण में चल रहा अवैध शराब बिक्री का खेल

दीपक विश्वकर्मा

 

बिरसिंहपुर पाली

गांव गली मोहल्ले और किराना दुकानों में धड़ल्ले से बिक रही है अवैध शराब
उमरिया जिले के आबकारी विभाग के संरक्षण में चल रहा अवैध शराब बिक्री का खेल
बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है कोई भी गांव हो गली मोहल्ला या किराने दुकान भले पानी उपलब्ध हो या ना हो लेकिन अंग्रेजी शराब, बियर व्हिस्की, राम जो भी ब्रांड चाहिए बड़ी आसानी से उपलब्ध हो रहा है जानकारी के अनुसार सूत्रों का कहना है कि शराब ठेकेदार द्वारा मोटरगाड़ी से घूम कर गली मोहल्ले गांव-गांव में सप्लाई किया जा रहा है कोई कुछ कहने वाला नहीं है ना ही किसी का कोई दबाव है जो भी थोड़ा बहुत दबाव बनाता है वह लेनदेन कर सेटिंग से साइड हो जाता है यूं तो आदर्श आचार संहिता चल रहा है लेकिन शराब बेचने वाले और शराब सप्लाई करने वाले के लिए आदर्श आचार संहिता मानो कोई चीज ही नहीं है जिस पर थोड़ी बहुत कार्रवाई पुलिस विभाग द्वारा की जाती है पर आबकारी विभाग कुंभ करण की निंद में है मानो कुछ हुआ ही नहीं
बावजूद इसकी बिक्री पर ना ही कोई पाबंदी है ना ही कोई शुद्ध लेने वाला अब देखना है कि आबकारी विभाग पाली क्षेत्र में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करते हैं या ठेकेदार द्वारा मोटी रकम लेकर चुपचाप बैठ जाएंगे।