यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
स्वर्गीय बंशीलाल नेताम अप्रैल महीने में माउंट एवरेस्ट शिखर की चढ़ाई (8850 मीटर) के लिए नेपाल गए थे और उन्होंने 19 मई 2024 तक 6400 मीटर पूरा किया लेकिन 20 मई को माउंट एवरेस्ट पर कुछ दुर्घटना हुई और उन्हें नेपाल के HAMS अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया जंहा उनका निधन हो गया l 2 वर्ष पहले बंशीलाल नेताम कांकेर से साइकल चलाते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोडागांव में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को पर्वतारोहण के बारे में जागरूक करने आये थे l बंशीलाल नेताम ने साइकिलिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाया है, इसके साथ ही एथेलिस्ट, पर्वतारोही, बाइक राइडर , महान प्रेरक, वक्ता और छत्तीसगढ़ पुलिस में बस्तर कमांडो ट्रेनर भी थे l कांकेर जिला में खेरखेडा गाँव के हजारों बच्चों को नि:शुक्ल सैन्य प्रशिक्षण देकर उनका भविष्य संवारा l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोडागांव के पूर्व सैनिकों और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थीयों ने स्वर्गीय बंशीलाल नेताम की याद में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दिया l इस श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोडागांव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, पूर्व सैनिक ढालेश साहू, पूर्व सैनिक चन्द्रहास वर्मा और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 300 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे l
