श्रीमती वंदना पंकज नेमा का नाम इंडियन बुक का रिकॉर्ड में दर्ज।

नरसिंहपुर

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर,फाउंडर ऑफ़ क्रेज़ी क्लासेस नरसिंहपुर श्रीमती वंदना पंकज नेमा का नाम इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में लार्जेस्ट आर्ट कलेक्शन इन डिफरेंट मीडियम हेतु दर्ज किया गया है । उल्लेखनीय की नरसिंहपुर के प्रतिष्ठित नागरिक लक्ष्मी नारायण जी नेमा,मिस्टर की पुत्रवधु का यह 14 वां रिकॉर्ड है । वर्तमान में श्रीमती वंदना नरसिंहपुर शहर में फाइन आर्ट के विभिन्न प्रशिक्षण कोर्सेज ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से संचालित करती हैं तथा इस सफलता का श्रेेय अपने पति पंकज नेमा एवं परिवार को देती हैं । भविष्य में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने हेतु श्रीमती वंदना प्रयासरत है । उनकी इस सफलता पर परिवार एवं शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।