* डॉ आंबेडकर की प्रतिमा की साफ़ सफ़ाई–*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के समाज सेवकों द्वारा अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में आज सुबह कई घंटों तक संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की कलेक्टोरेट के समक्ष स्थित प्रतिमा की जमकर साफ़ सफ़ाई की गई तथा ज़िला कार्यालय जाने वाले मार्ग को भी अपने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ़ सुथरा कर दिया। विगत दिनों आए आंधी तूफ़ान के कारण इस क्षेत्र में बहुत सारा कचरा एकत्र होकर इस सुंदर इलाके की रौनक बिगाड़ रहा था, जिसे आज समाज सेवकों ने मिलकर एक बार फिर स्वच्छ कर दिया है। आज के इस स्वच्छता अभियान में अपनी ओर से श्रमदान करने वाले “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी सहित पूर्व सैनिक सेवा परिषद के साथी टी के जैन, संयोग साहू, बल्लूराम यादव, करण नेताम, करण यादव ,जितेंद्र प्रताप देव, प्रवीण गुप्ता, पप्पू साहू, भूपेंद्र यादव ,शैलेंद्र देहारी, बंटी देहारी, डोमेश वलेचा, दीपक यादव, गजेंद्र ठाकुर आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम के अंत में सबने मिलकर भारत माता की जय तथा संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर जी के जयकारे लगाए।