कांकेर पुलिस को गुम इंसान खोजने मे मिली सफलता 04 महिला, 03 पुरुष, कुल-07 गुम इंसान को खोज निकाला गया ।

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनांक 27.05.2019 को हटकाचारामा की महिला प्रमीला नरेटी पति मोतीराम नरेटी उम्र 37 साल घर से बिना बताये कही चली गयी, प्रार्थी पति की रिपोर्ट पर दिनांक 01.06.2019 को चौकी हल्बा मे गुम इंसान क 19/2019 कायम कर जांच पतासाजी मे लिया गया था। हटकाचारामा के ही पुरूष धनपाल कुंजाम पिता स्व. कुंवर सिंह कुंजाम उम्र 28 साल निवासी हटकाचारामा चौकी हल्बा दिनांक 29.05.2019 को घर से बिना बताये कही चला गया, प्रार्थी भाई की रिपोर्ट पर दिनांक 02.06.2019 को चौकी हल्बा मे गुम इंसान क 20/2019 कायम कर जांच पतासाजी मे लिया गया। दोनो गुम इंसान एक ही गांव के होंने से दोनो का जांच पतासाजी साथ-साथ किया जा रहा था, इसी तरह थाना बड़गांव के गुम इंसान कुमारी रीतुसा साहु उम्र 18 साल निवासी बड़गांव दिनांक 30.04.2024 को घर से बिना बताये कही चली गई है प्रार्थी पिता किशोर साहु की रिपोर्ट पर थाना बड़गांव मे गुम इंसान क्र 02/2024 दर्ज किया गया व थाना पखांजुर के गुम इंसान श्रीमति लिपिका सिकदार पति प्रीतम उम्र 22 साल निवासी पी.वी. 43 जय श्री नगर दिनांक 11.05.2024 को बिना बताये कही चली गई थी, प्रार्थी पति की रिपोर्ट पर थाना पखांजुर दिनांक 12.05.224 को गुम इंसान क्र 10/2024 कायम कर जांच पतासाजी मे लिया गया था, कांकेर के गुम इंसान सुनील कुमार शर्मा पिता रामनंदन शर्मा उम्र 28 साल निवासी एम जी वार्ड कांकेर दिनांक 08.04.2024 को घर से बिना बताये कही चला गया था प्रार्थी पत्नी भारती शर्मा की रिपोर्ट पर दिनांक 15.04.2024 को थाना कांकेर मे गुम इंसान क्रमांक 43/2024 दर्ज कर, चौकी दुधावा के गुम इंसान क्रमांक 27/2024 देवव्रत जैन पिता लालचंद जैन उम्र 27 वर्ष साकिन भीमाडीही एवं थाना नरहरपुर के गुमइंसान क्रमांक 20/2024 कुमारी मधुलिका नेताम उम्र 23 वर्ष साकिन उरैया (नयापारा) का जांच पतासाजी किया जा रहा था उपरोक्त सभी गुम इंसान के पतासाजी पर अथक प्रयास के बावजुद किसी प्रकार का कोई सुराग नही मिलने पता नही चलने से मामले के गंभीरता को देखते हुये टीम तैयार कर गुम इंसान के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी से मिले निर्देशो से कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ गुम इंसान के संबंध मे सुराग लगाकर सायबर सेल की मदद से भरसक प्रयास कर चौकी हल्बा पुलिस स्टॉफ द्वारा गुम इंसान प्रमीला नरेटी एवं धनपाल कुंजाम को रायपुर उरला, थाना बड़गांव पुलिस स्टाफ द्वारा गुम इंसान कुमारी रीतुसा साहु को चंद्रपुर महाराष्ट्र, थाना पखांजुर पुलिस स्टाफ द्वारा गुम इंसान श्रीमति लिपिका सिकदार को ग्राम मुस्का गढ़चिरौली महाराष्ट्र, थाना कांकेर पुलिस स्टॉफ द्वारा गुम इंसान सुनील को कांकेर, नरहरपुर पुलिस स्टॉफ द्वारा कुमारी मधुलिका नेताम एवं चौकी दुधावा पुलिस स्टॉफ द्वारा देवव्रत जैन को दस्तायाब किया गया।