आर एस भटनागर
जगदलपुर। नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले युवक को बोधघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के नेतृत्व में जिले में आपराधिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने अपनी नाबालिग बेटी की तरफ से पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। प्रार्थिया ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सूई खरीदने के लिए दुकान गई हुई थी। इसी बीच दुकान के पास आरोपी आनंद नाग 21 वर्ष निवासी मेटगुड़ा ने शादी करने के बाद दोनों एंजॉय करने की बात कहते हुए गंदी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर पीड़ित नाबालिग डर गई और घर पहुंचकर अपनी मां को घटना के बारे में बताया।
बाद में प्रार्थिया ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर आरोपी आनंद नाग के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड विधान व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक अरूण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक छबि ठाकुर, आरक्षक झलकु, विजय तिर्की, कामदेव शामिल थे।
