*ये लापरवाही कहीं पड़ ना जाये किसी पर भारी,,,,,बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकती है कोई बड़ी दुर्घटना*

विनोद जैन

बालोद । बालोद जिला मुख्यालय के स्थानीय इंदिरा चौक इसाफ बैंक के निकट लगे विद्युत ट्रांसफार्मर का ग्रिप ट्रांसफार्मर से इतना नीचे है कि कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है आसपास के लोगो ने बताया कि ग्रिप के बोर्ड को लोगो के पहुंच से थोड़ा ऊपर लगाने विद्युत मंडल के कर्मचारियों को कहा भी गया पर वह अपनी सुविधा को ध्यान में रखकर लोगो की बात नही माने ऐसे में कभी कोई व्यक्ति अगर खुले ग्रिप के वायर हुक में धोखे से हाथ रख दिया या किसी बच्चे ने कोई शरारत कर दी तो जान माल की हानि होनी निश्चित दिखाई दे रहा है समय रहते इस बोर्ड को करीब 2 फ़ीट और ऊपर लगाया जाए तो खतरा टल सकता है परंतु विभागीय लापरवाही और कर्मचारियों की उदासीनता समझ से परे है