
भरत भारद्वाज
फरसगांव – फरसगांव पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लघु एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में अंकुश लगाने लगातार आरोपियों पर कार्यवाही कर रही है , इसी तारतम्य में शनिवार 11 मई को मुखबीर की सूचना पर फरसगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम नवागढ़ दाडीपारा में अवैध शराब की बिक्री कर रहे आरोपी राजेश मरकाम पिता स्व. कोलूराम मरकाम उम्र 25 वर्ष, निवासी नवागढ़ दाडीपारा को घराबन्दी कर पकड़ा गया । उसके पास से झोला में अवैध शराब भी जप्त किया गया । पुलिस ने मौके पर ही गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया । आरोपी के पास प्लास्टिक थैला की तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब 09 नग मुडऑफ प्रिमियम विस्की का पौवा, कुल शराब 01 लीटर 620 एम.एल. जिसकी कीमती 1980 रूपये और 06 केन वीयर थूनडेरबोल्ट क्लासिक सुपर स्ट्रांग प्रत्येक में 500 एम.एल. सीलबंद कुल 3 लीटर जुमला शराब 4 लीटर 620 एम.एल. कुल कीमती 3180 एंव आरोपी राजेश मरकाम के पास से शराब बिक्री का नगदी रकमू 400 रूपये मिला। पंचनामा तैयार कर बरामद कर अंग्रेजी शराब रख कर बिक्री हेतु अपने पास रखने के संबंध में धारा 91 जा.फौ. का नोटिस देकर उक्त संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया। जो उक्त नोटिस में ही मेरे पास शराब बिक्री करने का कोई वैध दस्तावेज नही होना लिख कर दिया कि उक्त शराब को समक्ष गवाहों के बरामद कर मुताबिक जप्तीपत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी राजेश मरकाम का कृत्य अपराध धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर विधिवत 11 मई को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश साहू थाना प्रभारी, प्र.आर. सियाराम मरापी कृष्ण कुमार सोनवानी, आरक्षक अजरंग बघेल, आरक्षक संतोष एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
