*महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW का एक्शन*

रायपुर, रिपुदमन सिंह बैस

*रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर, राजनांदगांव में छापा*
*प्रदेशभर में अलग अलग 30 जगहों पर कारवाई*
*बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी ईओडब्ल्यू टीम के साथ मौजूद रहे , बता दे कि महादेव सट्टा एप समेत अन्य मामले में ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच,,,
भिलाई में मास्टरमाइंड महादेव सट्टा एप सौरभ चंद्राकर के चाचा दिलीप चंद्राकर के घर ,दुर्ग में दो सराफा कारोबारी सहेली और सांखला ज्वेलर्स के घर और दुकान में रेड देर रात लगभग 2 बजे टीम ने दी दबिश, पूछताछ जारी,,,सहेली ज्वेलर्स के प्रोपराइटर की तबीयत हुई खराब,,, अस्पताल में भर्ती,,महादेव मामले में ईओडब्ल्यू नए सिरे से कर रही है जांच,,, वहीं महादेव सट्टा ऐप मामले में जिले के धरमजगढ़ मे भी कार्यवाही अनिल अग्रवाल का घर को किया सील,अनिल अग्रवाल उर्फ पिंटू अग्रवाल के नीचेपारा स्थिति निवास में छापामारी की लेकिन कई सालों से बंद पड़ी थी भवन।

*कांकेर जिले में भी पहुंचीं EOW की टीम*

महादेव सट्टा एप मामले में ईओडब्ल्यू की टीम कांकेर-चारामा के वार्ड नंबर 13 स्थित हवलदार विजय पांडे के घर सुबह पांच बजे पहुंची. लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण बाहर ही टीम के सदस्य खड़े होकर किसी सदस्य के आने का इंतजार करते रही टीम. महादेव सट्टा एप मामले में कांकेर में यह ईओडब्ल्यू की पहली बार कार्रवाई है.।