विनोद जैन
बालोद शहर मंडल में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष यशवंत जैन के नेतृत्त्व में वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर आदि कार्यकर्ता कांकेर लोकसभा के चुनाव पश्चात पार्टी के आदेश पर कोरबा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए जहां उन्होंने अनेक मंडलो के गांवों का दौरा किया एवं भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरोज पांडेय कोरबा में कमल खिलाएगी वहां के कार्यकर्ताओं का उमंग और उत्साह में कोई कमी नही थी सभी कार्यकर्ता अपना दायित्त्व निभाकर भरसक मेहनत भी किये हैं जिनके मेहनत के फलस्वरूप भाजपा इस बार कोरबा में परचम लहरायेगी कमलेश सोनी ने बताया कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सभी जाति धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं सभी दृश्टिकोण से वहां का माहौल भाजपा मय है वर्तमान सांसद की निष्क्रियता का फायदा भाजपा को मिलने वाला है राज्य सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है भाजपा इस बार लोकसभा में छग के सभी 11 सीटों पर विजयश्री हासिल करेगी शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि गांव गांव में कार्यकर्ताओं में सरोज पांडेय को सांसद बनाने का जज्बा दिखा गर्मी की तपिश भी वहां के कार्यकर्ताओं के मेहनत के आगे कम लगा हर तरफ मोदी जी के कार्यो से लोगो मे संतुष्टि साफ नजर आ रहा था मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने सभी समाजो का योगदान देखने को मिला
