*शहीद स्मारक तथा आसपास जन सहयोग द्वारा स्वच्छता अभियान*–

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर


काँकेर । शहर के घड़ी चौक स्थित शहीद स्मारक तथा उसके आसपास आज “जन सहयोग” सामाजिक संस्था एवं भूतपूर्व सैनिकों ने ज़ोरदार सफ़ाई अभियान चलाया है, जिसके कारण शहीद स्मारक परिसर की शक्ल ही बदल गई है। इसके लिए समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” के सदस्यों तथा पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने कई घंटों तक मेहनत की। उल्लेखनीय है कि शहर काँकेर में स्थित अनेक प्रतिमाओं तथा स्मारकों की साफ़ सफ़ाई का पुण्य कार्य पिछले अनेक वर्षों से “जन सहयोग” द्वारा ही सेवाभाव से किया जाता रहा है। आज के स्वच्छता अभियान में “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लू राम यादव ,संत कुमार रजक, करण नेताम ,पप्पू साहू, गजेंद्र सिंह ठाकुर ,भूपेंद्र यादव ,डोमेश वलेचा, भूतपूर्व सैनिकों में ,टी के जैन, संयोग साहू इत्यादि ने अत्यंत कर्मठता से भाग लिया। घड़ी चौक से होकर गुज़रने वाले नागरिकों ने उपर्युक्त सफ़ाई अभियान से चमक रहे शहीद स्मारक को देखकर समाज सेवी संस्था “जन सहयोग ” तथा उनके सहयोगियों की खुलकर प्रशंसा की।