विनोद जैन
कोरबा भारतीय जनता पार्टी आल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोरबा द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कटघोरा विधानसभा अंर्तगत चैतमा मंडल में बैठक आयोजित कर एवं डोर टू डोर जनसंपर्क कर कोरबा लोकसभा की लोकप्रिय प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को भारी मतो से विजयी दिलाने हेतु आग्रह किया गया
उक्त बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ने कहा केंद्र में पुनः मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु हमें कोरबा से सरोज पांडेय जी को भारी मतो से जीता कर क्षेत्र की आवाज़ बना कर दिल्ली के सदन में पहुंचाना है दुर्ग नगर निगम में विकास की पहचान जिसे माना जाता है अब कोरबा में विकास को गति देने सरोज पांडेय को विजयश्री दिलाये
उक्त कार्यक्रम एवं जनसंपर्क में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जावेद मेमन ,मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजू खान ,मोर्चा के कोरबा जिलाध्यक्ष मोहम्द ताज सिद्दीकी ,उपाध्यक्ष सैदर खान चैतम मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री निजाम खान जी और मंडल में निवासरत अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
