दीपक विश्वकर्मा
उमरिया के जनपद पंचायत करकेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत कौड़िया 63 में आज दिनांक 4 मई 2024 दिन शनिवार को सुबह करीब 8 बजे मुन्नीबाई पति स्वर्गीय बिहारी सिंह गोड़ के घर में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण घर में रखे अन्य सामग्री जलकर खाक हो गया
है। जब आग लगी है तब घर पर कोई नहीं था शोर होने पर घर वापस आए, और मोहल्ला वालों के मदद से आग बुझाने लगे आग इतनी बढ़ चूंकि थी की आग पर काबू पाना मुश्किल था देखते ही देखते घर का रखा सामान जलकर खाक हो गया है। जिसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार करकेली एवं हल्का पटवारी द्वारा मौक़े पर पहुंचकर मौके की पुंछ तांछ कर निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया गया, वही मुन्नी बाई ने शासन प्रशासन से मदत के लिए गुहार लगाई।
