एसडीएम ने सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों की ली बैठक, ग्रीष्म ऋतु में पानी की समस्या एवं लू से बचाव हेतु दिए आवश्यक निर्देश

भरत भारद्वाज

फरसगांव – जनपद पंचायत कार्यालय फरसगांव के सभा कक्ष में एसडीएम अशवन कुमार पुसाम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपस्तिथ सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पानी की समस्या और लू से बचाव हेतु उपायों के बारे में चर्चा करते हुए लू से बचाव हेतु आवश्यक व्यबस्था रखने के निर्देश दिये गये। साथ ही पानी की समस्या वाले गाँवो को चिन्हांकित कर पानी की समस्या को दूर करने कहा गया । जगह जगह और सभी कार्यालयों में लोगो के लिए पीने हेतु पानी की व्यवस्था करने निर्देश दिया गया ।

इस दौरान तहसीलदार , नायब तहसीलदार सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्तिथ रहे ।