सचिन के संरक्षण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री उपयोग कर कर दिया सीसी रोड निर्माण कार्य

उमरिया जिला

विकासखंड बिरसिंहपुर पाली

दीपक विश्वकर्मा

वैसे तो जिले भर में घटिया सामग्री उपयोग कर निर्माण कराया जाने के मामले आए दिन सामने आते ही रहते हैं फिर चाहे चेक डैम निर्माण हो बिल्डिंग निर्माण हो या फिर पुल निर्माण हो पर उक्त मामले पर उचित कार्रवाई का ना किया जाना ही उनके हौसले बुलंद किए हुए हैं अधिकांश यह देखा जाता है कि किसी पंचायत में सचिव मास्टरमाइंड होता है तो कहीं सरपंच तो कहीं उपन्यत्री ही अपने चाहते ठेकेदारों को पंचायत पर निर्माण कार्य करवाते हैं ताजा मामला जिले के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बेली के जमुहाई में सीसी रोड निर्माण में भारी लापरवाही बारती गई है सरपंच सचिव और ठेकेदार की मिली भगत से गुणवत्ता विहीन कार्य को अंजाम दिया गया है सीसी रोड निर्माण कार्य के उपयोग सामग्री में मापदंड को दरकिनार कर तैयार किया गया है रोड निर्माण में 100 मीटर की सीसी रोड को महज 80 मीटर में ही बनाकर तैयार किया गया है वही ठेकेदार द्वारा पंचायत के कार्य में जिस कदर डाका मारा जा रहा है वहां तो जनपद के दर्जनों कार्य को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है सीसी रोड निर्माण लगभग पूर्ण हो चुकी है फिर भी अब तक इसमें कार्य का विवरण छुपाते हुए सूचना पटल तक नहीं लगाया गया ऐसे में यह आभास होता है कि कार्य में कितनी पारदर्शिता रखी गई है अब तो यह देखने और जचने का विषय है की इन भ्रष्टाचार सचिव और सचिव के चाहते ठेकेदारों के ऊपर जिले के आला अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं या उनके कार्यों को अनदेखा कर और नए अवसर प्रदान करेंगे।