*मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ,आज फिर कलेक्टर ने किया गोंडवाना भवन का निरीक्षण,*
योगेंद्र सिंह बैस ✍️
भानुप्रतापपुर/
भानुप्रतापपुर नगर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री 3 फरवरी को भानुप्रतापपुर के गोंडवाना समाज बुढ़ादेव स्थापना एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम शामिल
होंगे । इसकी तैयारियां को लेकर आज 31 जनवरी को फिर कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने गोंडवाना भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने गोंडवाना भवन परिसर का बारीकी से निरीक्षण कर आदिवासी समाज प्रमुखों से चर्चा की। इस दौरान अस्त व्यस्त रखे सामग्री को व्यस्थित करने सम्बंधित को निर्देश दिए। ज्ञातव्य हो कि पहले यह कार्यक्रम 27जनवरी को होना था । जिसे फेरबदल करते हुए 3फरवरी को रखा गया है ।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील पाढ़ी, बिरेंद्र ठाकुर,जनपद पंचायत अध्यक्ष ब्रिजबति मरकाम,उपाध्यक्ष सुना राम तेता,भानुप्रतापपुर तहसीलदार सुरेंद्र उर्वासा,समेत सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
